मानसून में AC का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक
डॉ. मुर्तज़ा बागवाला का कहना है कि बरसात के मौसम में बिना सर्विसिंग कराए लगातार एयर कंडीशनर का उपयोग करना स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा कर सकता है। उन्होंने बताया कि एसी की ठंडी और शुष्क हवा गले और नाक में जलन पैदा कर सकती है। साथ ही, बहुत ज्यादा ठंडी हवा अस्थमा के मरीजों के लिए जोखिम भरी साबित हो सकती है। इसके अलावा, एसी के कारण त्वचा, होंठ और आंखों में सूखापन महसूस हो सकता है, साथ ही थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।