मानसून में हेयर फॉल रोकने के लिए जावेद हबीब के खास टिप्स
हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बरसात के दौरान बालों को गिरने से बचाने के लिए दही और मुलेठी का मिश्रण स्कैल्प पर लगाने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि बालों की देखभाल के लिए चार बातों का पालन करना जरूरी है: बालों की स्वच्छता बनाए रखें, नियमित रूप से ऑयलिंग के बाद शैम्पू करें, बालों को समय-समय पर ट्रिम करवाते रहें और उन्हें केमिकल व हीट से दूर रखें।