मानसून में बरती गई ये 5 लापरवाही पड़ सकती है भारी, डॉक्टर ने किया आगाह
डॉ. मिहिर हीरेमथ के मुताबिक, हर बुखार को सामान्य वायरल मानकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यदि बुखार 48 घंटों से ज्यादा बना रहे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। बारिश के दूषित पानी के संपर्क में आने से लेप्टोस्पाइरोसिस का खतरा रहता है, जो फेफड़ों, लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए बाहर से आने पर पैर जरूर साफ करें। उन्होंने सलाह दी कि घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और गीले कपड़े घर के भीतर न सुखाएं। साथ ही, बुखार आने पर बिना डॉक्टर की सलाह के एंटी-बायोटिक्स लेने से बचें।