मां के हाथ का आखिरी खाना 5 वर्षों तक फ्रीजर में रखा, दोबारा स्वाद चखकर रो पड़े पति-बेटी
जापान से दिल को छू लेने वाली एक कहानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। एक महिला की मृत्यु से पहले उसके हाथों से तैयार किए गए आखिरी भोजन को उसके परिवार ने तकरीबन 5 वर्षों तक फ्रीजर में सुरक्षित बचाकर रखा। इसके बाद, एक विशेषज्ञ शेफ की मदद से उस खाने को दोबारा खाने योग्य बनाया गया। जब पिता और बेटी ने इसे चखा, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।