मां की मेहनत से आईआईटीयन बना बीमार बेटा, कोचिंग के नोट्स तैयार कर दिलाई सफलता

बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गुंजन कुमार जेईई मेन परीक्षा से ठीक पहले न्यूमोथोरेक्स बीमारी की चपेट में आ गए थे। बीमारी के चलते गुंजन को बेड रेस्ट पर रहना पड़ा, लेकिन उनकी मां ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद ऑनलाइन लेक्चर अटेंड किए और बेटे को भी पढ़ाए। मां ने पूरी लगन से ऑनलाइन क्लास के नोट्स तैयार किए, जिनकी मदद से गुंजन ने अपनी तैयारी जारी रखी। इसी मेहनत के दम पर गुंजन ने परीक्षा पास की और अब उनका चयन आईआईटी दिल्ली में हो गया है।

by shortkt.com
5 hours ago
मां की मेहनत से आईआईटीयन बना बीमार बेटा, कोचिंग के नोट्स तैयार कर दिलाई सफलता | ShortKT