महोबा: मदन सागर तालाब में गिरे युवक की मौत, 6 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
यूपी के महोबा स्थित ऐतिहासिक मदन सागर तालाब में अपने दोस्तों के साथ गए 32 साल के चंद्रपाल साहू की पुल से नीचे गिरने के बाद डूबने से मौत हो गई। उनके साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर करीब छह घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अंततः शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।