महोबा: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-युगल के शव, युवती की मांग में था सिंदूर

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटका हुआ पाया गया। युवती की मांग में सिंदूर लगा हुआ था और घटनास्थल से पुलिस को चिप्स के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक की बोतल और मोबाइल फोन मिले हैं। ये दोनों पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे और बुधवार की रात से ही घर से गायब थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

by shortkt.com
8 hours ago
महोबा: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-युगल के शव, युवती की मांग में था सिंदूर | ShortKT