महिला डॉक्टर और स्टाफ से बदसलूकी करने वाले शिवसेना नेता का माफी मांगने से इनकार

मुंबई के नजदीक एक अस्पताल में महिला डॉक्टर, नर्सों और स्टाफ के साथ मारपीट के आरोपी शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे ने माफी मांगने से साफ मना कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। म्हात्रे ने कहा, "मैंने डॉक्टर पर हाथ नहीं उठाया...वह फोन पर बात करती रहीं, शिकायत नहीं सुन रही थीं...इसलिए हाथ पर थपथपाया था।" इस घटना के विरोध में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ हड़ताल पर चले गए हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
महिला डॉक्टर और स्टाफ से बदसलूकी करने वाले शिवसेना नेता का माफी मांगने से इनकार | ShortKT