महाराष्ट्र: NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी यह बात
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में NEET परीक्षा की तैयारी में जुटे 19 साल के सूरज सुभाष शिंदे ने आत्महत्या कर ली है। सूरज ने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना, अगले जन्म में मैं आपके लिए जरूर डॉक्टर बनूंगा। आप अपना ध्यान रखें और हमेशा खुश रहें।' छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया।