महाराष्ट्र: स्कूलों के 50 मीटर के घेरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, FDA का आदेश

महाराष्ट्र एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने आदेश जारी कर स्कूलों के 50 मीटर के दायरे में चिप्स, चॉकलेट और कोल्ड ड्रिंक जैसे जंक फूड बेचने पर पाबंदी लगा दी है। एफडीए प्रमुख के मुताबिक, अब स्कूल कैंटीन में फल, सब्जियां, दालें, साबुत अनाज और डेयरी उत्पादों को शामिल करना अनिवार्य होगा। यह नियम सभी प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, एलिमेंटरी और सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ आवासीय विद्यालयों और हॉस्टल्स पर भी लागू किया जाएगा।

by shortkt.com
4 hours ago
महाराष्ट्र: स्कूलों के 50 मीटर के घेरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक, FDA का आदेश | ShortKT