महाराष्ट्र: सी-सेक्शन सर्जरी के बाद महिला के पेट में मिले ग्लव्स और नैपकिन
महाराष्ट्र के बीड ज़िला अस्पताल में एक 19-वर्षीय महिला की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन के करीब एक हफ्ते बाद जब उसे पेट में तेज़ दर्द की शिकायत हुई, तो परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। वहां दोबारा सर्जरी करने पर महिला के पेट के अंदर से ग्लव्स और नैपकिन बरामद हुए। महिला की मां का कहना है कि उसकी बेटी की हालत इतनी खराब है कि वह अपने नवजात बच्चे को गोद में लेने की स्थिति में भी नहीं है।