महाराष्ट्र सरकार ने मानी आदिवासी छात्रों की मांगें, प्रदर्शन खत्म करने की अपील
महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने जानकारी दी है कि सरकार ने भूख हड़ताल पर बैठे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें स्वीकार कर ली हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया है कि वे अपना आंदोलन समाप्त कर दें। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांगें सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की नियुक्ति और आदिवासी आवासीय विद्यालयों में सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़ी थीं।