महाराष्ट्र: वसई में इलेक्ट्रिक स्कूटर में जोरदार धमाका, आग लगने से मची अफरा-तफरी

महाराष्ट्र के वसई स्थित एक डेयरी फार्म में रखे इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक तेज धमाके के साथ भयानक आग लग गई। इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें स्कूटर को बुरी तरह जलते हुए देखा जा सकता है। आग लगते ही स्कूटर के नजदीक बैठे दो लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से तुरंत भागते हुए दिखाई दिए।

by shortkt.com
5 hours ago
महाराष्ट्र: वसई में इलेक्ट्रिक स्कूटर में जोरदार धमाका, आग लगने से मची अफरा-तफरी | ShortKT