महाराष्ट्र में दूध के दाम बढ़े, 11 अगस्त से नई दरें प्रभावी

महाराष्ट्र में 11 अगस्त से गाय और भैंस के दूध की कीमतों में प्रति लीटर ₹2 का इजाफा किया जा रहा है। यह निर्णय मिल्क प्रोड्यूसर्स ऐंड प्रोसेसर्स वेलफेयर असोसिएशन की एक बैठक के दौरान लिया गया। असोसिएशन के अनुसार, डीजल की कीमतों में ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी, पैकेजिंग खर्च में 30% का उछाल और दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लेना पड़ा। इसके अलावा, अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी 10% तक की वृद्धि हो सकती है।

by shortkt.com
5 hours ago
महाराष्ट्र में दूध के दाम बढ़े, 11 अगस्त से नई दरें प्रभावी | ShortKT