महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी चार मंजिला इमारत, दो लोगों की जान गई

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार रात कोहिनूर अपार्टमेंट नाम की चार मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मलबे के नीचे अभी भी पांच से छह लोगों के दबे होने का अंदेशा जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को ही इमारत में दरारें दिखने लगी थीं, जिसके बाद उसे खाली कराने का काम चल रहा था कि तभी अचानक वह ढह गई। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इस बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक घोषित कर रखा था।

by shortkt.com
5 hours ago
महाराष्ट्र: भिवंडी में गिरी चार मंजिला इमारत, दो लोगों की जान गई | ShortKT