महाराष्ट्र: बाघ से बचने के लिए डैम में कूदे पिता-पुत्र की डूबकर मौत
नागपुर, महाराष्ट्र में एक बाघ के खौफ से भागते हुए पिता और उनके सात साल के बेटे की डैम में गिरने से जान चली गई। वन विभाग ने इस दुखद घटना को बाघ के डर से हुआ हादसा माना है। विभाग ने पीड़ित परिवार को ₹25-25 लाख का मुआवजा और ₹50 हजार की फौरी आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।