महाराष्ट्र: पालघर के स्कूल में स्वाइन फ्लू का कहर, एक छात्र की मौत और 26 अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के पालघर स्थित एक आश्रम स्कूल में स्वाइन फ्लू फैलने से हड़कंप मच गया है। यहां तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत के कारण 7 साल के एक बच्चे ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा, सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत के चलते 26 अन्य छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर सभी विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की है।