महाराष्ट्र: नवरात्रि गरबा-डांडिया में मुस्लिमों की एंट्री पर VHP ने लगाई पाबंदी
विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने महाराष्ट्र में होने वाले नवरात्रि गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। संगठन ने आयोजकों को निर्देश दिए हैं कि वे कार्यक्रम में आने वाले हर व्यक्ति की हिंदू पहचान सुनिश्चित करें। इसके लिए आयोजकों को प्रवेश द्वार पर आधार कार्ड चेक करने और आने वाले लोगों के माथे पर तिलक लगाने के लिए कहा गया है।