महाराष्ट्र के CM से समय रैना के सम्मान पर सुनील पाल का तंज, कहा- यह कलयुग है
कॉमेडियन सुनील पाल ने एक साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा समय रैना को सम्मानित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस घटना को 'घोर कलयुग' करार दिया। सुनील पाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले एक विज्ञापन आता था जिसमें कहा जाता था कि 'जो ओके साबुन से नहाए वो कमल सा खिल जाए', लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब जो कमल साबुन से नहाता है, वही ओके हो जाता है।