महाराष्ट्र के सिंहगढ़ किले पर लगा विवादास्पद पोस्टर, मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी का दावा
पुणे के सिंहगढ़ किले के मुख्य गेट के पास मंगलवार को कुछ उपद्रवियों ने एक आपत्तिजनक पोस्टर चिपका दिया। इस पोस्टर में मराठी में लिखा गया था कि 'यह किला हिंदुओं का है और यहां मुसलमानों का आना मना है'। वन विभाग के कर्मचारियों को जानकारी मिलते ही उन्होंने फौरन इस पोस्टर को वहां से हटा दिया।