महाराष्ट्र आईफोन केस: कुणाल के जन्म से भी पुरानी है परिवार की अनबन
महाराष्ट्र में सामने आए आईफोन विवाद में अब एक नया पहलू जुड़ा है। लड़के की बुआ ने खुलासा किया है कि उनके भाई मुरलीधर ने 17 साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ संगीता से प्रेम विवाह किया था। इस शादी के चलते मुरलीधर करीब 17-18 साल तक अपने माता-पिता और बहनों से अलग रहे। बुआ के अनुसार, जब करीब 4 महीने पहले मुरलीधर अपने परिवार के पास लौटे, तो पत्नी संगीता ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।