महाकाल मंदिर में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर के बाहर गोवा के एक पर्यटक की चप्पल गायब हो गई, जिसे खोजने के लिए उसने ChatGPT की मदद ली और सफल रहा। पर्यटक ने अपनी खोई हुई चप्पल की फोटो अपलोड कर ChatGPT को निर्देश दिए, जिसके बाद एआई ने उसे चप्पल मिलने की सटीक जगह बता दी। इस घटना पर एक सोशल मीडिया यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'एआई का सही उपयोग' बताया।