महंगी हुई घर की थाली, 5 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचे दाम
क्रिसिल इंटेलिजेंस की 'रोटी राइस रेट' रिपोर्ट के मुताबिक, जून के महीने में घर पर तैयार होने वाली शाकाहारी और मांसाहारी थालियों की कीमतों में पिछले पांच महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जून में शाकाहारी थाली का दाम मई के ₹27.4 से बढ़कर ₹28.4 हो गया, जबकि मांसाहारी थाली की कीमत ₹56.5 से बढ़कर ₹58.2 पर पहुंच गई। इस महंगाई के पीछे मुख्य कारण टमाटर, प्याज, वनस्पति तेल और एलपीजी की कीमतों में हुई वृद्धि है।