महंगाई की मार: अब हिंदुस्तान यूनिलीवर भी बढ़ा सकती है अपने उत्पादों के दाम
टाटा कंज़्यूमर के बाद अब एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने भी संकेत दिए हैं कि सितंबर तिमाही में उनके कई उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं। किचन और बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले दैनिक उपयोग के सामान बनाने वाली इस कंपनी ने जून तिमाही के दौरान भी अपने प्रोडक्ट्स के दाम में 2 से 5 फीसदी तक का इजाफा किया था।