मल्लिकार्जुन खरगे का आरोप: हल्द्वानी में मंच का शुद्धिकरण मेरा अपमान, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राज्यसभा में दावा किया कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में उनके भाषण देने के बाद बीजेपी और हिंदू संगठनों ने मंच को शुद्ध किया। खरगे ने कहा कि वह अपनी जाति को लेकर राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन इस तरह मंच का शुद्धिकरण करना उनका अपमान है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसे बेहद दुखद बताया। नड्डा ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का ही नहीं, बल्कि सभी का अपमान है और सरकार इस पूरे मामले की जांच कराएगी।