मलेशिया दौरे पर थाईलैंड और मलेशिया के पीएम का अनोखा अंदाज, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
मलेशिया में एक दोपहर के भोजन के कार्यक्रम के दौरान थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने सैक्सोफोन बजाकर सबका ध्यान खींचा, वहीं मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इस पल का वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। इस दौरान मलेशियाई पीएम ने फ्रैंक सिनात्रा का मशहूर गाना 'माई वे' और एल्विस प्रेस्ली का 'कांट हेल्प फॉलिंग इन लव' गाया। यह दिलचस्प नजारा थाईलैंड के प्रधानमंत्री की दो दिवसीय मलेशिया यात्रा के दौरान देखने को मिला।