मलाइका अरोड़ा ने खेसारी लाल यादव के वीडियो पर जताई नाराजगी, कहा- यह शख्स कौन है?
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर कलाकार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी के कहने पर एक कुत्ते को खींचकर वहां से हटाया गया ताकि वे आराम से फोटो खिंचवा सकें। इस हरकत पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'यह बेवकूफ कौन है? क्या फोटो खिंचवाना इतना जरूरी है? यह बहुत ही घिनौना है।' मलाइका ने इस व्यवहार को बेहद घटिया बताया है।