मराठी बोलने पर संजय दत्त का जवाब, बोले- 6 साल जेल में भी नहीं सीख पाया

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने अभिनेता संजय दत्त से मराठी में बात करने का आग्रह किया। इस पर संजय दत्त ने हंसी-मजाक में जवाब देते हुए कहा, "मैं 6 साल तक यरवदा जेल में रहा, लेकिन वहां भी मैं मराठी नहीं सीख सका।" मंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि वह हर किसी को मराठी सिखाने का प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि संजय दत्त भी मराठी में बोलें।

by shortkt.com
4 hours ago
मराठी बोलने पर संजय दत्त का जवाब, बोले- 6 साल जेल में भी नहीं सीख पाया | ShortKT