मनी लॉन्डरिंग का पैसा इतना है कि दुनिया के हर शख्स को मिल सकता है लैपटॉप: जस्टिस सूर्यकांत
जस्टिस सूर्यकांत ने बताया कि वैश्विक स्तर पर हर साल होने वाली मनी लॉन्डरिंग की रकम इतनी अधिक है कि उससे दुनिया के हर इंसान को एक लैपटॉप दिया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब वित्तीय डेटा का आदान-प्रदान करना और कानूनी संधियों के माध्यम से अवैध रूप से छीनी गई संपत्ति को ट्रैक करके वापस लाना अनिवार्य हो गया है।