मनीष कश्यप की इनोवा हाईक्रॉस खराब होने के पीछे E20 नहीं, खराब पेट्रोल था कारण: टोयोटा
बिहार के यूट्यूबर और जन सुराज से जुड़े मनीष कश्यप ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि E20 पेट्रोल डलवाने की वजह से उनकी टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में खराबी आ गई है और कंपनी ने इसे वॉरंटी में ठीक करने से मना कर दिया। इस मामले पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सफाई दी है कि जांच में यह सामने आया है कि गाड़ी में खराबी E20 पेट्रोल के कारण नहीं, बल्कि दूषित ईंधन की वजह से आई है।