मनाली: अटल टनल के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो पिलर के सरियों में फंसी, राजस्थान के एक युवक की मौत
हिमाचल प्रदेश के मनाली में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में राजस्थान के रहने वाले एक युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। टनल से बाहर आते ही कार ने बैरिकेड्स को टक्कर मारी और सीधे चंद्रभागा नदी के किनारे बन रहे पिलर के लोहे के सरियों के बीच जाकर फंस गई। इस घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं।