मध्य प्रदेश: 22 साल बड़े पति के घर से रस्सी के सहारे भाग रही नवविवाहिता की गिरकर मौत
मध्य प्रदेश के रतलाम में 23 साल की एक नवविवाहिता की घर से भागने के प्रयास में जान चली गई। महिला देर रात रस्सी के सहारे नीचे उतरने की कोशिश कर रही थी, तभी रस्सी टूट गई और वह नीचे आ गिरी। बिहार की रहने वाली इस महिला की शादी महज 10 दिन पहले 45 वर्षीय व्यक्ति से हुई थी। खबरों के अनुसार, यह शादी एक बिचौलिए के माध्यम से 2.60 लाख रुपये का भुगतान करके कराई गई थी।