मध्य प्रदेश: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के उमरिया में गुरुवार सुबह एनएच-43 पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 साल के बच्चे समेत 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्य युवती को परीक्षा दिलाने के लिए चित्रकूट ले जा रहे थे।