मध्य प्रदेश: स्कूल की छत पर तिरंगा लगाते समय करंट लगने से छात्र की मौत

दतिया, मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान 11वीं कक्षा के एक 16 वर्षीय छात्र की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से जान चली गई। बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र घर लौट गया था, लेकिन स्कूल संचालक ने उसे वापस बुलाकर झंडा लगाने का काम सौंपा। जब वह लोहे के पाइप की मदद से तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहा था, तभी वह बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया।

by shortkt.com
4 hours ago
मध्य प्रदेश: स्कूल की छत पर तिरंगा लगाते समय करंट लगने से छात्र की मौत | ShortKT