मध्य प्रदेश: सोने के सिक्के का लालच देकर 2 लाख की ठगी, फिर शख्स की हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के हरदा जिले के कोलवा गांव में परमानंद जाट की तेजधार हथियार से हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों ने परमानंद को सोने के सिक्के दिलाने का झांसा देकर उनसे ₹2 लाख ऐंठ लिए थे। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने बेरहमी से उसकी जान ले ली।