मध्य प्रदेश: सुबह प्रमोशन पाकर पद संभाला, शाम को हुए रिटायर; बढ़ी हुई पेंशन-ग्रेच्युटी का मिला लाभ

मध्य प्रदेश के सहकारिता विभाग से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां पदोन्नति और सेवानिवृत्ति एक ही दिन हुई। बड़वानी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर तैनात सुरेश सांवले को पदोन्नत करके जॉइंट रजिस्ट्रार बनाया गया। उन्होंने 31 अगस्त की सुबह 11 बजे इंदौर में अपना नया पदभार ग्रहण किया और उसी दिन शाम 5 बजे वे सेवानिवृत्त हो गए। इस प्रमोशन की वजह से उन्हें अब बढ़ी हुई पेंशन और ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा।

by shortkt.com
5 hours ago
मध्य प्रदेश: सुबह प्रमोशन पाकर पद संभाला, शाम को हुए रिटायर; बढ़ी हुई पेंशन-ग्रेच्युटी का मिला लाभ | ShortKT