मध्य प्रदेश: बेटी के नवजात को गोबर में दफनाने के बाद पिता ने जहर खाया
बालाघाट, मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी अविवाहित बेटी के पैदा हुए बच्चे को गोबर के ढेर में जीवित गाड़ दिया। जब इस घटना का पता चला, तो आरोपी ने कथित तौर पर जहर पी लिया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। युवती एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। समाज के डर से पिता ने बच्चे के जन्म लेते ही उसे दफन कर दिया।