मध्य प्रदेश पुलिस में 10,000 के करीब पदों पर होगी बहाली
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पुलिस महकमे में 9,662 नई भर्तियों को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि गृह विभाग ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जल्द ही कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इन रिक्तियों को भरने के लिए पूरा विज्ञापन प्रकाशित करेगा।