मध्य प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, तीन महीने बाद मिला शव
रीवा, मध्य प्रदेश में तीन महीने से गायब एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि जब पीड़ित अपने ससुराल आया था, तब उसने उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में डाल दिया। इसके तीन दिन बाद, उसने शव को बाहर निकालकर एक गड्ढे में गाड़ दिया था। पुलिस ने खुदाई करके कंकाल बरामद कर लिया है।