मध्य प्रदेश: नरवर किले से 3,000 किलो वजनी 500 साल पुरानी तोप चोरी
शिवपुरी, मध्य प्रदेश के नरवर किले से सिंधिया काल की 500 साल पुरानी एक ऐतिहासिक तोप चोरी हो गई है, जिसका वजन करीब 3,000 किलोग्राम है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 15-16 जुलाई की रात 25 से 30 हथियारबंद लोग किले में दाखिल हुए और सुरक्षा गार्डों को धमकाकर वहां मौजूद 14 तोपों में से एक को चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि बदमाश इस भारी-भरकम तोप को ले जाने के लिए क्रेन और ट्रक का इस्तेमाल किया था।