मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन दोस्तों की मौत
मध्य प्रदेश के हरदा में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन दोस्तों की जान चली गई। ये तीनों युवक एसी रिपेयरिंग का काम करते थे और ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद कार थोड़ी दूर जाकर पलट गई और चालक मौके से फरार हो गया।