मध्य प्रदेश: ड्यूटी पर तैनात सिपाही का अपहरण, कार में बंधक बनाकर रात भर की पिटाई

भोपाल में ऑन-ड्यूटी तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल को अगवा करने और पूरी रात कार में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। बदमाशों ने सिपाही के हाथ, पैर और मुंह बांध दिए थे और उसे गाड़ी में घुमाते रहे। बाद में आरोपी उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। 'अमर उजाला' की रिपोर्ट के मुताबिक, उच्च अधिकारियों ने सिपाही के परिवार वालों को कसम खिलाकर इस घटना को सार्वजनिक न करने की सलाह दी थी।

by shortkt.com
4 hours ago
मध्य प्रदेश: ड्यूटी पर तैनात सिपाही का अपहरण, कार में बंधक बनाकर रात भर की पिटाई | ShortKT