मध्य प्रदेश: छोटे बाल और लड़कों जैसे कपड़ों से नाराज पिता-चाचा ने की बेटी की हत्या

ग्वालियर जिले के डबरा में एक 21 साल की युवती की उसके पिता और चाचा ने पीट-पीटकर जान ले ली। बताया गया है कि आरोपी युवती के बॉयकट बाल रखने, लड़कों जैसे कपड़े पहनने और नौकरी करने के फैसले से खुश नहीं थे। रक्षाबंधन के मौके पर जब वह घर आई थी, तो इसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

by shortkt.com
4 hours ago
मध्य प्रदेश: छोटे बाल और लड़कों जैसे कपड़ों से नाराज पिता-चाचा ने की बेटी की हत्या | ShortKT