मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने हेल्थ ऑफिसर को सिखाया बीपी चेक करने का सही तरीका

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित सापौन उप स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण के समय कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) रितु अहिरवार मरीज़ का ब्लड प्रेशर (BP) ठीक से नहीं माप सकीं। यह देखकर कलेक्टर विवेक कुमार श्रोतिय ने उनसे उनकी डिग्री और पढ़ाई के बारे में पूछा और फिर खुद उन्हें बीपी जांचने की सही प्रक्रिया समझाई। निरीक्षण के दौरान उन्हें केंद्र में कई अन्य खामियां भी देखने को मिलीं।

by shortkt.com
6 hours ago
मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने हेल्थ ऑफिसर को सिखाया बीपी चेक करने का सही तरीका | ShortKT