मधुबनी: पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त जारी, ₹3.71 करोड़ से अधूरे घर होंगे पूरे
मधुबनी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत दूसरी किस्त के लिए ₹3.71 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इससे उन सैकड़ों लाभुकों को राहत मिलेगी, जिनके आवास पहली किस्त मिलने के दो साल बाद भी अधूरे थे। नगर निगम कार्यालय के अनुसार, पात्र लाभुकों को जल्द राशि जारी की जाएगी, जिससे रुके हुए निर्माण कार्य को गति मिलेगी। हालांकि, 100 से अधिक लाभुक अभी भी मालगुजारी रसीद न होने से पहली किस्त से वंचित हैं।