उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 500 किलो खराब पनीर को नष्ट कर दिया है, जिसकी बाजार कीमत 1 लाख रुपये से अधिक थी। इसके साथ ही, अधिकारियों ने करीब 1.25 लाख रुपये मूल्य का 2,000 लीटर मिलावटी दूध भी जब्त किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में रिफाइंड तेल और टीनोपाल केमिकल बरामद किए गए हैं। मामले की जांच के लिए अधिकारियों ने मौके से कुल 9 नमूने लिए हैं।