मथुरा: बीजेपी विधायक के कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, पार्टी ने झाड़ा पल्ला

सोशल मीडिया पर हरियाणवी डांसरों का एक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वे अश्लील गानों पर डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा का है, जहां बीजेपी विधायक मेघश्याम सिंह की विकास योजनाओं के शिलान्यास समारोह के दौरान मनोरंजन के लिए इन डांसरों को बुलाया गया था। वहीं, इस मामले पर बीजेपी ने अपनी दूरी बनाते हुए कहा है कि इस कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह से स्थानीय लोगों द्वारा किया गया था।

by shortkt.com
5 hours ago
मथुरा: बीजेपी विधायक के कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, पार्टी ने झाड़ा पल्ला | ShortKT