मथुरा: प्रेमी से बात करने में बाधा बनने पर मां ने की 3 साल के बेटे की हत्या
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक 3 साल के बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी मां और उसके प्रेमी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बच्चे के पिता का आरोप है कि जब महिला अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, तब बच्चा शोर मचा रहा था, जिससे नाराज होकर उसने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। बच्चे का अंतिम संस्कार होने के बाद जब पुलिस को इस बारे में शिकायत मिली, तो उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।