मथुरा: जंगल में मिला फिजियोथेरेपी छात्र का शव, गला रेतकर की गई हत्या
उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित धौरेरा के जंगल से 22 वर्षीय बीपीटी छात्र विपिन सिंह का शव मिला है। विपिन संस्कृत विश्वविद्यालय से अपने घर वापस आ रहे थे, तभी वे रास्ते से गायब हो गए थे। परिजनों ने इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान देखे गए हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।