मणिपुर: सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के ठिकाने को किया नष्ट, भारी मात्रा में हथियार जब्त
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक प्रभावी ऑपरेशन चलाया, जिसमें उन्होंने उग्रवादियों के एक अस्थायी कैंप को नष्ट कर दिया। इस दौरान भारी तादाद में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। जब्त किए गए सामान में AK-47 राइफल, पिस्तौल, हैंड ग्रेनेड और अन्य युद्ध सामग्री शामिल है। यह कार्रवाई इलाके में उग्रवाद को खत्म करने के लिए जारी सुरक्षा बलों के प्रयासों का हिस्सा है।